BESAN CHILLA


बेसन का चिल्ला एक बहुत ही इजी रेसिपी है जो बहुत काम चीज़ों से बन जाती  है। आप इसे किसी भी समय बना कर खा सकते है। इसको वेज ऑमलेट भी कहते हैं ये बहुत पौश्टिक होता है आप इसे तब भी खा सकते है जब आप  डाइट पर हो। 




चलते है चिल्ला बनाने 



PREP TIME:5 MINUTE
COOKING TIME :5 MINUTE
SERVING:2PPL



सामग्री 




  • बेसन -2 कप 
  • प्याज-1 मीडियम छोटे छोटे टुकड़ो मे कटा हुआ 
  • टमाटर -1 मीडियम छोटे छोटे टुकड़ो मे कटा हुआ
  • हरी मिर्च -1 छोटे छोटे टुकड़ो मे कटा हुआ
  • हरा  धनिया -बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक -स्वादानुसार 
  • पानी-1 कप से थोड़ा ज्यादा 
  • तेल -1 चम्मच


 विधि 


  • सबसे पहले एक कटोरे मे 2 कप बेसन  लेंगे।
  • अब उसमे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च,हरा धनिया, नमक डालेंगे और मिक्स करेंगे। 
  • अब उसमे 1 कप से थोड़ा ज्यादा पानी डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  •  एक पतला घोल तैयार करेंगे। 
  • अब गैस पर एक नॉन स्टिक तवा रख देंगे हुए गैस ऑन कर लेंगे। 
  • तवा अच्छे से गर्म हो जाये तब आंच मीडियम कर देंगे और 1 /2 चम्मच तेल डाल  देंगे। 
  • अब तवे पर घोल को अच्छे से फैला देंगे। जब चिल्ला ऊपर से अपना कलर बदलने लगे( 1 मिनट के बाद)  तब उसे पलट देंगे।


  •   अब दूसरी साइड से भी अच्छे से हमे सेक लेना है।

  • हमारा बेसन चिल्ला  तैयार है इसे आप चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाइये। 



टिप्स 


  • घोल बहुत पतला न करे। 
  • एक चिल्ला बनाने मे 3 -4 मिनट लगता है। 
  • आप इसमें आपने पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MUNGFALI KI SUKHI CHUTNEY(मूंगफली की सूखी चटनी )

GOBHI MUSALLAM

ALOO KALE CHANE KI TASTY SABJI AUR PURI(काले चने की सब्जी)