BHARWA KARELA (भरवा करेला)
![]() |
| BHARWA KARELA |
बनाते है भरवां करेला
PREP TIME :15 MIN
COOKING TIME :40 MIN
SERVING :2 PPL
सामग्री
- करेला -2 माध्यम आकर के
- अदरक-1 इंच का टुकड़ा
- लहसुन -5 -6 कलियाँ
- नमक -स्वादानुसार
- हल्दी -1 /2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर -1 बड़ा चम्मच
- सौंफ पाउडर -1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर -1 /2 छोटा चम्मच
- आमचूर पाउडर - 1 /2 चम्मच
- जीरा -1 /2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी-1 /2 छोटा चम्मच
- हींग-चुटकी भर
- सरसो का तेल- 6 बड़े चम्मच
विधि
- सबसे पहले करेले को धूल कर उसे छील लेंगे। उसके छीलन को रख लेंगे।
- करेले के किनारो को काट देंगे और करेले मे बीच मे चीरा लगा देंगे।
- अब चाकू की सहायता से उसके बीच का बीज और गुदा भी निकल लेंगे हुए उसे भी रख लेंगे।
- अब करेले मे अंदर और बाहर नमक लगा देंगे और उसके छीलन और गूदे मे भी नमक मिला के 30 मिनट के लिए रख देंगे।
- ३० मिनट बाद करेले और उसके छीलन को पानी से अच्छे से धो देंगे।करेले को अच्छे से कपडे से पोंछ कर सूखा लेंगे। छीलन को छलनी में चम्मच से अच्छे से दबाकर सारा पानी निचोड़ लेंगे।
- अदरक लहसुन को भी ग्रेट कर लेंगे।
भरवां मसाला बनाने की विधि
- अब कढ़ाई को गैस पर रखेंगे और 2 चम्मच तेल डालकर उसे गरम होने देंगे।
- तेल गरम होने के बाद आंच धीमी कर देंगे और उसमे जीरा चटकायेंगे और हींग डालेंगे।
- अब गरम तेल मे ग्रेट किया हुआ अदरक और लहसुन डालेंगे और इनका कच्चापन ख़तम होने तक उसे पकाएंगे।
- इसके बाद उसमे करेले का छीलन डाल कर उसे कुछ देर भूनेंगे।
- अब उसमे सभी मसाले और नमक मिला देंगे और अच्छे से 5 -7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे।
- अब भरवां मसाले तैयार है और उसे दूसरे प्लेट मे निकल लेंगे और ठंडा होने देंगे।
भरवां करेला बनाने की विधि
- ठंडा होने पर भरवां मसाले को करेले मे अच्छे से भर देंगे। सारे करेले इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिए
- कढ़ाई मे 4 चम्मच तेल डाल कर गरम करेंगे और उसमे भरवां करेले डाल देंगे।आंच धीमी कर देंगे।
- 6 मिनट बाद करेले को पलट कर दूसरी तरफ से अच्छे से पका लेंगे और ऐसे ही पलट पलट कर करेले को हर तरफ से पका देंगे और आंच को धीमी ही रखेंगे।
- गरमा गरम भरवां करेला तैयार है।
- स्वादिष्ट बेसन भरवां करेलों को चपाती, परांठे, पूरी या दाल चावल किसी के भी साथ खाइये । अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो भरवां करेले बनाकर ले जा सकते हैं।
टिप्स
- नमक मिलाने से करेले का कड़वापन कम हो जाता है।
- भरवां करेले को धीमी आंच पर ही पकाएं।
- आप प्याज का पेस्ट भी डाल सकते है इन्हे जीरा के चटकने के बाद डालें और तेल छोड़ने तक अच्छे से पकाये।
- आप भुना बेसन या भुनी और पीसी मूंगफली भी मसाले मे मिला सकते है।
- आप भरवां करेले को धागे से भी बांध कर पका सकते है जिससे इसका मसाला नहीं निकलेगा।
- बिना प्याज लहसुन वाले भरवां करेले फ्रिज से बाहर रख कर 2-3 दिन आराम से खाए जा सकते हैं और फ्रिज मे रख कर इन्हे एक हफ्ते तक खा सकते है।























Comments
Post a Comment